संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 05 Nov 2024 11:11 PM IST
{“_id”:”672a58d67f1a3594e802f587″,”slug”:”woman-commits-suicide-by-consuming-toxic-substance-kasganj-news-c-175-1-mt11003-123318-2024-11-05″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Agra News: विषाक्त पदार्थ का सेवन कर महिला ने दी जान”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 05 Nov 2024 11:11 PM IST

कासगंज। थाना अमांपुर क्षेत्र के गांव नगला तुलसी में एक महिला ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। उसे गंभीर स्थिति में जिला अस्पताल में लाया गया। यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस के अनुसार, महिला का पति से विवाद हुआ था।
गांव नगला तुलसी निवासी सुनीता (50) पत्नी अमर सिंह ने सोमवार को विषाक्त का सेवन कर लिया। जब परिजन को इसकी जानकारी हुई तो आनन-फानन में महिला को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। मृतका के पुत्र कमल सिंह ने बताया कि उसकी मां की विषाक्त पदार्थ का सेवन करने से मौत हो गई है। सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। थाना प्रभारी ने बताया कि महिला का उसके पति से विवाद हो गया था। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।