अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा

Updated Sun, 15 Sep 2024 11:58 AM IST

प्रीति की शादी करीब आठ साल पहले वर्ष 2016 में कुंवरनगर निवासी युवक से हुई थी। पति मजदूरी करता है। किसी बात को लेकर प्रीति का ससुरालियों से विवाद हो गया। रात को प्रीति ने कमरे में फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है।



Woman dead body found hanging in room

युवती ने आत्महत्या की।
– फोटो : प्रतीकात्मक फोटो।

Trending Videos



विस्तार


अलीगढ़ में थाना गांधीपार्क क्षेत्र के मोहल्ला कुंवरनगर में 13 सितंबर रात एक महिला ने फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या करने व शव को लटकाने का आरोप लगाया है। हालांकि इस मामले में पुलिस को देर रात तक तहरीर नहीं मिल सकी थी।

Trending Videos

कोतवाली इगलास क्षेत्र के गांव मनोहरपुर निवासी 30 वर्षीय प्रीति की शादी करीब आठ साल पहले वर्ष 2016 में कुंवरनगर निवासी युवक से हुई थी। पति मजदूरी करता है। पुलिस के अनुसार किसी बात को लेकर प्रीति का ससुरालियों से विवाद हो गया। रात को प्रीति ने कमरे में फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। परिजन कमरे में पहुंचे तो शव लटका देख उन्होंने शोर मचाया। इस बीच पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस मौके पर आ गई। 

उधर, घटना के बाद पति व अन्य ससुरालीजन फरार हो गए। मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या कर शव को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी गांधीपार्क शिवप्रताप सिंह ने बताया कि घरेलू कलह में महिला ने आत्महत्या की है। मायके पक्ष के लोग हत्या का आरोप लगा रहे हैं, अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें