woman died in district hospital in Mainpuri family members alleged delay in treatment

मैनपुरी जिला अस्पताल
– फोटो : संवाद

विस्तार


उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल में गंभीर हालत में पहुंची महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। महिला की मौत के बाद परिजन ने अस्पताल में हंगामा काटा। डॉक्टरों के समझाने के बाद बिना पोस्टमार्टम के ही शव को घर ले गए। हालांकि परिजन ने कोई शिकायत भी नहीं की है।

थाना कोतवाली क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर निवासी अमित कुमार की 35 वर्षीय पत्नी सुनीता को बुधवार की सुबह 7:30 बजे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसे झटके आ रहे थे। इमरजेंसी में तैनात ईएमओ ने महिला को तुरंत सैफई ले जाने की सलाह दी। परिजन ने रेफर स्लिप ले ली। लेकिन, वे महिला को सैफई नहीं लग गए। 

करीब 8:20 बजे महिला की मौत हो गई। इसके बाद परिजन ने हंगामा शुरू कर दिया। परिजन का आरोप था कि महिला को सही से उपचार नहीं दिया गया। हालांकि महिला को पहले ही रेफर किया जा चुका था। जब यहां मौजूद होमगार्ड और डॉक्टरों ने समझाया तो परिजन बिना किसी शिकायत के ही महिला का शव लेकर गांव चले गए। 

परिजन ने शव का पोस्टमार्टम भी नहीं कराया। सीएमएस डॉ. मदनलाल ने कहा कि महिला को गंभीर हालत में लाया गया था। प्राथमिक उपचार के साथ ही महिला को रेफर भी कर दिया गया था। परिजन ने रेफर स्लिप भी ले ली। एंबुलेंस भी आ गई थी, लेकिन इसके बाद भी परिजन देरी करते रहे। इससे उसकी मौत हो गई। जिला अस्पताल में जितना उपचार संभव था, दिया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *