
{“_id”:”69b84e5420cc5e7ea30f3db1″,”slug”:”woman-dies-after-being-hit-by-a-train-etawah-news-c-216-1-etw1005-139339-2026-03-17″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Etawah News: ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

इटावा। जंक्शन के पास रविवार शाम ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। आगरा के बरहन व हालिया निवासी इटावा के मोहल्ला अशोक नगर निवासी सोमवती (49) मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करती थीं। सोमवर शाम वह किसी कार्य से इटावा शहर की ओर जाने के लिए माल गोदाम के पास रेलवे ट्रैक पार कर रही थी। इसी समय नॉन स्टॉप महाबोधि सुपरफास्ट ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जीआरपी थानाध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि महिला के सीधे रेलवे ट्रैक पार करते समय वह ट्रेन की चपेट में आ गई। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।