Woman dies after collision with Bolero car

मृतक सुनीता और पलटी हुई बोलेरो गाड़ी
– फोटो : फाइल फोटो

विस्तार


12 मई की रात्रि लगभग 10:30 बजे सिकंदराराऊ स्थित अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर अलीगढ़ की तरफ जा रही कार में पीछे से आ रही बोलेरो ने जोरदार टक्कर मारी। टक्कर से कार में बैठी महिला के सिर में चोट आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।  टक्कर के बाद दोनों गाड़ी सड़क पर पलट गईं । दुर्घटना में मृतका के पति तथा बेटी के भी घायल होने की सूचना है। बोलेरो में चालक भी घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार सुदर्शन पुत्र सियाराम निवासी गांव भैसोरा खुर्द कासगंज शादी समारोह में भाग लेकर अपनी कार से दिल्ली जा रहे थे। अलीगढ़ मार्ग स्थित गांव महामई सलामत नगर सर्विस रोड पर स्पीड ब्रेकर के पास कार में पीछे से आती बोलेरो ने  टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार में सवार 28 वर्षीय सुनीता पत्नी सुदर्शन के सिर में गंभीर चोट लगने के कारण मौके पर ही मौत हो गई। 

क्षतिग्रस्त वाहन

कार चला रहे सुदर्शन को भी चोट आई। साथ ही कार में बैठी सुनीता की 6 वर्षीय बेटी रागिनी घायल हो गई। बोलेरो के चालक राहुल पुत्र कृपाल सिंह निवासी गांव चोंगाव छर्रा के भी चोट आई हे। कार में कुल छह लोग बैठे हुए थे। एक महिला की मौत हो गई, एक पुरुष और एक बच्ची घायल हो गए। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने क्रेन की मदद से दोनों गाड़ियों को सीधा कर आवागमन को सुचारू कराया। घटना की रिपोर्ट सुदर्शन ने बोलेरो चालक के खिलाफ दर्ज कराई है। पुलिस ने सुनीता की शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें