संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

Updated Sat, 10 Aug 2024 11:11 PM IST

Woman dies after delivery, uproar

Trending Videos



गंजडुंडवारा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रसव के बाद महिला की हालत बिगड़ गई। महिला ने जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। महिला की मौत से परिजनों में आक्रोश फैल गया। आक्रोशित परिजन ने स्वास्थ्य केंद्र का घेराव कर हंगामा किया और कार्रवाई की मांग की।गांव गजोरा निवासी अशोक पाल की पत्नी ममता (25) को प्रसव पीड़ा हुई तो परिजन उसे सुबह 11 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। महिला को अस्पताल में भर्ती कर लिया गया। प्रसव के बाद महिला ने एक बेटे को जन्म दिया, लेकिन महिला को अधिक रक्तस्राव होने लगा और उसकी हालत बिगड़ने लगी। महिला का अधिक रक्तस्राव होने पर महिला चिकित्सक के हाथ पांव फूल गए। चिकित्सक ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जब परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर जा रहे थे तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन जब उसके शव को स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे तो ताला लटका मिला। जिससे आक्रोश फैल गया। परिजन हंगामा करने लगे। चिकित्सक व स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग करने लगे।

Trending Videos



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *