अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा

Updated Mon, 11 Nov 2024 11:00 PM IST

स्पीड ब्रेकर से निकलने के दौरान बाइक के उछलने बाइक सवार चारों लोग गिरकर चोटिल हो गए। इसमें महिला की मृत्यु हो गई।


loader

Woman dies after falling from bike after jumping on speed breaker

मृतका मीरा देवी
– फोटो : फाइल फोटो



विस्तार


हसायन कोतवाली क्षेत्र के गांव कानऊ की महिला की एटा के सकीट मार्ग पर हुई सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। महिला परिजनों के साथ बाइक से नामकरण संस्कार में शामिल होने एटा जा रही थी। बताया जा रहा है कि इस मार्ग पर बने स्पीड ब्रेकर से निकलने के दौरान बाइक के उछलने बाइक सवार चारों लोग गिरकर चोटिल हो गए। इसमें महिला की मृत्यु हो गई।

 

45 वर्षीय मीरा देवी पत्नी नवाब सिंह 10 नवंबर को अपने गांव कानऊ स्थित ससुराल से अपनी जेठानी की बहन के पुत्रवधू के नामकरण संस्कार में शामिल होने के लिए अपने बड़े पुत्र कान्हा के साथ बाइक से एटा के सकीट के गांव करथला जा रही थीं। 

उनकी मौत के उपरांत नामकरण हो रहे परिवार के अलावा महिला के गांव कानऊ में मातम छा गया। गांव के घरों में चूल्हे तक नहीं जले। महिला का शव गांव पहुंचते ही करुण क्रंदन शुरू हो गया। इसके बाद महिला का अंतिम संस्कार कर दिया गया। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें