ट्रैफिक इंस्पेक्टर उमाकांत ओझा का कहना है कि बाइक पर बैठते समय महिलाओं को सावधानी बरतनी चाहिए। बाइक स्टार्ट होने से पहले ही देख लें कि कहीं साड़ी या दुपट्टा पहिये या चेन से तो नहीं छू रहा है।
{“_id”:”6734c65ffcab3779b50855cd”,”slug”:”woman-dupatta-got-stuck-in-the-chain-while-she-was-riding-bike-her-elbow-got-torn-2024-11-13″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”दिल दहला देने वाली घटना: बाइक से जा रही महिला का दुपट्टा चेन में फंसा, कोहनी के आगे का हिस्सा उखड़ा”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

बाइक की चेन में अटका महिला का हाथ
– फोटो : अमर उजाला
झांसी के हंसारी-राजगढ़ मार्ग पर दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। अपनी बेटी के इलाज के लिए महिला रिश्तेदार के साथ बाइक पर डॉक्टर के पास जा रही थी। इस दौरान महिला का दुपट्टा चेन में फंस गया। दुपट्टा हाथ में कस जाने से पहले बाएं हाथ का मांस फटा। फिर हड्डी टूटने से कोहनी के ऊपर से हाथ उखड़कर बाइक की चेन से ही लटक गया। महिला को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।