woman fell from moving bike and crushed by truck coming from behind people were shocked to see death

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


आगरा के अछनेरा थाना क्षेत्र के भरतपुर मार्ग पर गांव रायभा के पास बुधवार दोपहर पति के साथ जा रही महिला ट्रक की टक्कर लगने पर बाइक से गिर गईं। ट्रक से कुचल जाने से उनकी माैत हो गई। पता चलने पर ग्रामीण आ गए। उन्होंने जाम लगाकर हंगामा किया। एक घंटे बाद पुलिस के आश्वासन पर माने।

घटना अछनेरा के रायभा की है। नगला लालदास निवासी सुरेश 35 वर्षीय पत्नी नीरज के साथ बुधवार शाम तकरीबन 4 बजे फतेहपुर सीकरी में रिश्तेदार से मिलकर घर लौट रहे थे। भरतपुर मार्ग पर सामने आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। नीरज उछलकर सड़क पर गिर गईं। इससे वह ट्रक की चपेट में आ गईं। उनकी माैके पर ही माैत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक को छोड़कर भाग गया। गुस्साए ग्रामीणों ने आगरा-भरतपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। उनका कहना था कि न्यू दक्षिणी बाईपास स्थित रायभा टोल से बचने के लिए लोग गांवों के रास्तों से होकर निकलते हैं। भारी वाहनों की वजह से बार-बार हादसे हो रहे हैं।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *