woman gone to bathroom to take bath suddenly this painful accident happened died in agony

बाथरूम (सांकेतिक)
– फोटो : Fatehabad

विस्तार


कासगंज जिले के  सिढ़पुरा क्षेत्र के गांव फतेहपुर में एक महिला की बाथरूम में मौत हो गई। वो बाथरूम में नहाने के लिए गई थी। परिवार के लोग उसे एटा मेडिकल कॉलेज लाए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। 

जिला कासगंज के थाना सिढ़पुरा क्षेत्र के गांव फतेहपुर निवासी अजय कुमार की पत्नी नीता देवी (54) की मौत हुई है। मृतका के पुत्र बंटी ने बताया कि मां सुबह करीब 11 बजे बाथरूम में नहाने के लिए गई थीं। तभी किसी तरह से पैर फिसलकर मुंह के बल जमीन पर गिर गईं। गिरने की आवाज होने पर बाथरूम के पास गए और दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन वह दरवाजा खोलने की स्थिति में नहीं थीं और न ही कोई हलचल हुई। 

तब दरवाजा तोड़ा गया और उन्हें मेडिकल कॉलेज लेकर आए। यहां तक आने में करीब एक घंटा लग गया। चिकित्सकों ने मृत बता दिया। महिला की मौत से परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। पोस्टमार्टम कराए बिना शव को घर ले गए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें