{“_id”:”66c266bc6a2b54445e054224″,”slug”:”woman-hit-by-bike-dies-orai-news-c-224-1-ka11004-118609-2024-08-19″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun News: महिला को बाइक ने मारी टक्कर, मौत”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन

Updated Mon, 19 Aug 2024 02:55 AM IST

Woman hit by bike, dies

Trending Videos



कोंच। सड़क पार कर रही महिला की बाइक चालक की टक्कर से मौत हो गई। बाइक चालक टक्कर मार कर मौके से भागने लगा, लेकिन गांव की महिलाओं ने रास्ता रोक कर उसे पकड़ लिया।

Trending Videos

कोतवाली क्षेत्र के विरगुवां बुजुर्ग गांव निवासी संतोष ढीमर की पत्नी गंगादेवी (45) शनिवार की दोपहर जानवर चराने जा रही थी। तभी गांव के बाहर कोंच-विरगुवां बुजुर्ग मार्ग पर एक तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। टक्कर मारकर बाइक चालक ने भागने की कोशिश की लेकिन आसपास की महिलाओं ने दौड़ा कर उसे पकड़ लिया। घायल महिला को आनन फानन में कोंच के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर रेफर कर दिया गया लेकिन महिला ने रास्ते में ही दम तोड़ किया। बताया गया कि महिला को चार बच्चे हैं जिनमें एक शादीशुदा लड़की व तीन लड़के है। पति कोंच गल्ला मंडी में पल्लेदारी करता है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *