woman hockey player committed suicide in hotel in Agra due to harassment

होटल
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


उत्तर प्रदेश के आगरा में ताजनगरी फेज-एक स्थित होटल स्टार ऑफ ताज में महिला हॉकी खिलाड़ी ने शोषण से परेशान होकर खुदकुशी की थी। डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। इसमें मौत समय 18 घंटे पहले हैगिंग से आया है। युवती की स्लाइड को सुरक्षित किया है। दुष्कर्म की पुष्टि के लिए स्लाइड को फोरेंसिक लैब भेजा जाएगा।

Trending Videos

थाना सदर क्षेत्र की 22 वर्षीय हॉकी खिलाड़ी 28 सितंबर को घर से हॉकी टीम के साथ अलीगढ़ जाने की कहकर निकली थी। सोमवार सुबह उसका शव होटल में दुपट्टे के फंदे पर पंखे से लटका मिला था। खिलाड़ी ने अपनी आइडी पर कमरा लिया था। परिजन ने बुंदू कटरा के ट्रैवेल एजेंसी संचालक गगन कुमार को बेटी की मौत का जिम्मेदार ठहराया था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *