Woman leader of gang arrested in Bareilly She obscene videos and blackmailed people

गैंग की सरगना गिरफ्तार
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बरेली के बारादरी पुलिस ने गुरुवार को हनीट्रैप गिरोह की सरगना ममता दिवाकर उर्फ मधु को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। ममता दिवाकर और उसके गिरोह पर कई लोगों को ब्लैकमेल कर उनसे वसूली करने का आरोप है।

Trending Videos

वर्ष 2023 में नवाबगंज क्षेत्र के शाहपुर निवासी शुभनेश किसी काम से विकास भवन आए थे। संजयनगर निवासी रीना उर्फ शीतल ने कॉल कर शुभनेश को मिलने बुलाया और अपने मकान में ले गई। वहां माधुरी, ममता उर्फ मधु और सत्यवीर पहले से थे। 

शुभनेश को कोल्ड ड्रिंक में नशा देकर बेहोश कर दिया। बेहोशी की हालत में शुभनेश के आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बना लिए। उसका डेबिट कार्ड और नकदी भी छीन ली थी। सादा कागजों पर हस्ताक्षर कराए थे। 

पांच लाख रुपये देने के आश्वासन पर शुभनेश को छोड़ा था। कोर्ट के आदेश पर अप्रैल में मुकदमा दर्ज किया गया था। रीना पाल, माधुरी और सत्यवीर अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें