{“_id”:”6782afb5ec9096715e04bedc”,”slug”:”woman-made-a-video-call-to-mla-cyber-criminals-are-now-making-this-demand-2025-01-11″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP: विधायक को की वीडियो काॅलिंग, महिला ने अश्लील हरकत करते हुए बनाया वीडियो, अब की जा रही ये मांग”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
Cyber Crime – फोटो : FREEPIK
विस्तार
बलदेव के विधायक पूरन प्रकाश का वीडियो कॉलिंग पर एक महिला ने अश्लील हरकत करके वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। इसके बाद खुद को पुलिस अधिकारी बताकर विधायक को धमकाने लगे। विधायक ने पुलिस में शिकायत की है।
Trending Videos
कई बार किया काॅल
वीडियो रिकाॅर्ड करने के बाद साइबर ठगों ने खुद को दिल्ली का एसपी क्राइम बताकर विधायक को फोन पर अश्लील वीडियो वायरल करने के लिए धमकाया। साथ ही रकम की मांग करने लगे। विधायक उस समय लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर थे। इसके बाद भी साइबर अपराधियों ने उन्हें कई बार काॅल किया।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
पैसों की मांग को लेकर साइबर अपराधियों का बार-बार कॉल आने पर शुक्रवार को विधायक ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस पर पुलिस की ओर से मामले की जांच शुरू कर दी गई है। कोतवाल देवपाल सिंह पुंडीर ने बताया है कि मामले की जांच की जा रही है।