

Trending Videos
{“_id”:”6823a2dbc255e10891081b4f”,”slug”:”woman-passengers-purse-stolen-from-duronto-express-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-554347-2025-05-14″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jhansi News: दुरंतो एक्सप्रेस से महिला यात्री का पर्स चोरी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
झांसी। दुरंतो एक्सप्रेस में यात्रा कर रही महिला का पर्स चोरी हो गया। इसकी जानकारी महिला को झांसी रेलवे स्टेशन पर हुई। इसकी सूचना जीआरपी को देती, तब तक ट्रेन रवाना हो गई।
ट्रेन 12214 यशवंतपुर एसी दुरंतो एक्सप्रेस में सरांय रोहिल्ला से रानी कमलापति स्टेशन तक सफर करने के लिए ए-1 कोच में 33 नंबर सीट पर बबीता सवार थी। ट्रेन के सरांय रोहिल्ला से छूटने के बाद रानी लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन ही अगला स्टॉप था। यहां पहुंचने से पहले बबीता का पर्स गायब हो गया। उन्होंने कोच के अटेंडेंट पर शक जताया। जीआरपी इंस्पेक्टर योगेंद्र कुमार ने बताया कि एक्स पर शिकायत के बाद पर्स की खोजबीन की जा रही है। संवाद