Woman shot by brother-in-law for filing dowry harassment case, critical

जिला अस्पताल में भर्ती घायल महिला बबीता यादव
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


थाना अजनर के मझगवांखुर्द गांव में चार साल से मायके में रह रही महिला को देवर ने गोली मार दी। पेट में गोली लगने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने देवर समेत तीन लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मझगवांखुर्द निवासी बबीता (28) की शादी आठ साल पहले कोतवाली कुलपहाड़ के रावतपुरा गांव निवासी महेंद्र यादव के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के चार साल बाद ससुरालीजन उसे दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित कर रहे थे। इससे वह अपने मायके आ गई थी। महिला ने पति और देवर मुकेश समेत अन्य ससुरालीजनों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया था।

शनिवार की रात करीब दस बजे बबीता किसी काम से घर से बाहर निकली। तभी तीन युवक वहां आ गए। एक युवक ने गोली चला दी। गोली पेट में लगने से महिला घायल हो गई। गोली की आवाज सुनकर परिजन दौड़े तो आरोपी मौके से भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को सीएचसी जैतपुर पहुंचाया। जहां से डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

घायल महिला के पिता रामसनेही ने आरोप लगाया कि दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराने की खुन्नस में बेटी के देवर ने अपने साथियों के साथ घटना को अंजाम दिया। घायल महिला के भाई अजय की तहरीर पर पुलिस ने देवर मुकेश, लक्ष्मी व सुरेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सीओ हर्षिता गंगवार का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *