महिला के साथ पड़ोसियों ने जिस तरह मारपीट की, उसका वीडियो हैरान कर देने वाला है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह महिला की पिटाई की और फिर पैर पकड़कर गली में घसीटा गया।
{“_id”:”66e5351bf099e6f1c60ef75b”,”slug”:”woman-was-beaten-with-sticks-dragged-by-her-legs-video-going-viral-in-mathura-2024-09-14″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP: दो पक्षों के झगड़े में बीच बचाव कराने की सजा…महिला को डंडों से पीटा, पैर पकड़ घसीटा; देखें वायरल वीडियो”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

महिला की पिटाई
– फोटो : अमर उजाला
मथुरा में पांच दिन पूर्व जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था। विवाद में बीच बचाव कराने आई महिला के साथ दूसरे पक्ष ने मारपीट कर दी। उसे घेर लिया गया। डंडों से पीटा गया और फिर पैर पकड़कर घसीटा गया। इस पूरी घटना का वीडियो किसी ने बना लिया, जो अब वायरल हो रहा है। हालांकि इस मामले में पुलिस को दोनों पक्षों की तरफ से अभी तक तहरीर नहीं दी गई है।
थाना मगोर्रा के गांव ऊंचागांव निवासी सुंदर सिंह पुत्र सोबरन सिंह और गुड्डू पुत्र बृजलाल के बीच पिछले कई दिनों ने जमीनी विवाद चल रहा है। चार दिन पूर्व जमीन पर दीवार बनाने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। विवाद के दौरान बीच बचाव कराने आई महिला के साथ मारपीट कर दी गई। उसे डंडों से पीटा गया और फिर दो लोगों ने हाथ और पकड़कर उठाया और गली में पटक दिया। इस पूरी घटना का किसी ने वीडियो बना लिया, जो वायरल हो रहा है।
हालांकि इस घटना के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई भी की। थाना प्रभारी अवधेश कुमार का कहना है कि जमीन पर दीवार लगाने को लेकर विवाद हुआ था। मामले में किसी भी पक्ष की तरफ से तहरीर नहीं मिली है।