{“_id”:”680fb933883bdadc170d9478″,”slug”:”woman-who-went-with-her-lover-returned-2025-04-28″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”प्रेमी संग गई महिला वापस लौटी: खुद दोनों पहुंचे थाने, पति संग जाने को नहीं राजी, प्रेमी हिरासत में”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
महिला चार बच्चों को लेकर गायब हो गई थी। वह उसके परिजन कहीं रिश्तेदारी में गए थे। तभी वह गायब हो गई। जब परिजन आए तो उन्हें महिला बच्चों सहित गायब मिली। इसके दो दिन बाद महिला ने मोहल्ले के ही अपने प्रेमी संग ताजमहल से कुछ फोटो पति को भेजे।
ताजमहल पर रील बनाती महिला – फोटो : वीडियो ग्रैब
Trending Videos
विस्तार
अलीगढ़ में रोरावर के जलालपुर इलाके से प्रेमी संग चार बच्चों को लेकर गई महिला व उसका प्रेमी 27 अप्रैल रात को खुद ही थाने पहुंच गए। हालांकि उसने थाने पहुंचकर पति संग जाने से इंकार कर दिया। मगर पुलिस ने गुमशुदगी तहरीर के आधार पर फिलहाल प्रेमी को हिरासत में ले लिया है। महिला से पूछताछ की जा रही है।
Trending Videos
ये वाकया 15 तारीख का है। रोरावर इलाके से महिला चार बच्चों को लेकर गायब हो गई थी। वह उसके परिजन कहीं रिश्तेदारी में गए थे। तभी वह गायब हो गई। जब परिजन आए तो उन्हें महिला बच्चों सहित गायब मिली। इसके दो दिन बाद महिला ने मोहल्ले के ही अपने प्रेमी संग ताजमहल से कुछ फोटो पति को भेजे। जिसमें बच्चों व प्रेमी साथ वह वहां घूमते हुए वीडियो व फोटो में शामिल थी।
इस पर पुलिस में सूचना देकर पति ने तहरीर दी थी। तभी से उन्हें खोजा भी जा रहा था। मगर वे पांच दिन पहले अलीगढ़ आ गए। यहां भुजपुरा में किराये पर रहने लगे। उन्हें लगा कि पुलिस व परिजनों से कब तक छिपे रहेंगे। इसके चलते 27 अप्रैल रात महिला बच्चों को लेकर थाने पहुंच गई। इस पर पुलिस ने उसके पति को बुलाया। मगर वह पति संग जाने को राजी नहीं हुई।