Woman's body found hanging from a noose



इटावा। मोहल्ला घटिया अजमत अली में बुधवार शाम एक महिला का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही सीओ सिटी अभय नारायण पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने महिला को फंदे से उतरवाकर अपनी सरकारी गाड़ी से जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान मोहिनी (20) पत्नी हरिओम के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है। सीओ सिटी ने बताया प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला लग रहा है।

Trending Videos



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *