जसवंतनगर। क्षेत्र के गांव धनुआ में बुधवार दोपहर महिला का शव दूसरी मंजिल पर बने कमरे में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने साक्ष्य एकत्र कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Trending Videos

परिजनों के अनुसार, धनुआ निवासी पूजा देवी (33) का शव घर की दूसरी मंजिल पर कुंडे में दुपट्टे के सहारे फंदे पर लटका मिला। मृतका की दो बेटियां हैं। कृतिका (8) और नैंसी (5) है। मृतका का मायका भतोरा गांव में है। परिजनों के अनुसार पूजा कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान थीं और उनका इलाज भी चल रहा था। विवाह को करीब 11 वर्ष हो चुके थे। थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि प्रथम दृष्टया महिला ने फंदा लगाकर जान दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *