Womans dead body found burnt on the roadside, murder suspected, SO said  85 percent of the body is burnt

जला मिला महिला का शव
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


इटावा जिले में वैदपुरा-खरदुली रोड पर छितौनी गांव से 400 मीटर दूरी पर सड़क किनारे शुक्रवार सुबह सात बजे महिला का जलता हुआ शव मिला। चौकीदार ने शव जलता देखकर थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। हालांकि दोपहर तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी थी।

शव को कब्जे लेकर मोर्चरी पर रखवा दिया गया है। जानकारी के अनुसार, गांव छितौनी निवासी चौकीदार अमरनाथ शुक्रवार सुबह करीब सात बजे खरदुली-सैफई रोड पर अपने दो अन्य साथियों के साथ निकला हुआ था। गांव से लगभग 400 मीटर आगे दशरथ सिंह के खेत में की बाजरे की करब जलकर राख मिली।

उसके पास जाकर देखा, तो महिला का एक शव भी जला पड़ा था। यह देख चौकीदार ने थाना पुलिस को सूचना दी। इस पर एसओ समिति चौधरी, सीओ नागेंद्र चौबे फोरेंसिक टीम को लेकर पहुंच गए। मौके पर एकत्रित ग्रामीणों से पूछताछ करके पुलिस ने शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *