संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

Updated Mon, 04 Nov 2024 11:13 PM IST

Woman's jewelery and cash stolen while traveling in bus



बेवर (मैनपुरी)। भाई दूज के बाद बस से घर लौट रहीं कन्नौज की रहने वाली एक महिला के बैग से नकदी और जेवर चोरी कर लिए गए। पीड़िता ने पास में बैठी संदिग्ध महिला पर शक जताया। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

जनपद कन्नौज के गांव तिरमुखा निवासी सोनम देवी ने सोमवार को थाने में तहरीर दी। पुलिस को बताया कि वह भाई दूज पर पति के साथ मायके मुरादपुर नगरिया बेवर आई थीं। सोमवार को वह पति के साथ वापस घर लौट रही थीं। बेवर बस स्टैंड़ पर वह बस पर बैठ गईं। अभी बस कुछ दूर चली ही थी कि तभी पास बैठी महिला बस को रुकवा कर नीचे उतर गई। शक होने पर जब उन्होंने अपना बैग देखा तो होश उड़ गए। बैग में रखी सोने की झुमकी, कमरबंद और 40 हजार रुपये की नकदी चोरी हो गई थी। पीड़िता बस रुकवाकर नीचे उतरी और काफी देर तक पास बैठी संदिग्ध चोर की तलाश करती रहीं लेकिन जानकारी नहीं मिल सकी। परेशान महिला ने बेवर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें