women from Jammu and Kashmir came to Raebareli in UP and married lover After falling in love with FB friend

कश्मीर की महिला ने रायबरेली के युवक से निकाह किया।
– फोटो : संवाद

विस्तार


फेसबुक पर दोस्ती और फिर प्यार होने पर जम्मू कश्मीर की रहने वाली युवती ने यूपी के रायबरेली आकर युवक से शादी रचाई। जानकारी होने पर मंगलवार को युवती का पति पुलिस के पास जाकर न्याय की गुहार लगाई। पति ने पुलिस को बताया कि सोशल मीडिया के जरिए गुमराह करके युवक उनकी पत्नी को भगा लाया है। पत्नी अपने साथ नकदी और सोना लेकर भी आई है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

Trending Videos

पंजाब के मोहाली जिले के ढकोली थाना क्षेत्र के पाईन होम्स निवासी विनोद कुमार ने साल 2017 में जम्मू कश्मीर प्रांत के श्रीनगर की रहने वाली अबिरल के साथ आर्य मंदिर में शादी की थी। सोशल मीडिया के जरिए अबिरल को रायबरेली जिले के डीह निवासी डॉ. फैजान अहमद से प्यार हो गया। उसने पति का साथ छोड़कर अपने प्रेमी से मिलने के लिए बीते दिसंबर माह में कार से प्रेमी के घर आ गई। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें