Women sang Sohar on the birth of puppies, collective feast took place in the village

जायस के वार्ड नंबर छह में कुत्ते के बच्चें को गोदी में लेकर जन्म दिन मनातीं महिला ।

फुरसतगंज (अमेठी)। कुत्ते ने पिल्लों को जन्म दिया तो गांव की महिलाओं ने ढोलक की थाप पर सोहर गाया। इसके बाद विधि-विधान से पूजन आदि के बीच कई रस्में निभाई गईं। मोहल्ले के लोगों ने एकत्र होकर सामूहिक भोज का भी आयोजन किया। यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Trending Videos

जायस कस्बे में रविवार शाम जानवरों के प्रति मनुष्य का प्रेम अलग अंदाज में दिखा। कस्बे के वार्ड नंबर छह में चार दिन पहले एक कुत्ते ने बच्चों को जन्म दिया था। उसके बाद मोहल्ले की रेखा और सोनी ने कुत्ते के बच्चे का निकासन किया। उसे बकायदा नहलाया गया। मिठाई बांटी गई। रात्रि भोज में मोहल्ले के लोग शामिल हुए। रेखा ने बताया कि यह खुशी परिवार में एक नए सदस्य के आने जैसी है।

कुत्ते को पाला गया था, उसने चार पिल्लों को जन्म दिया है। इसके बाद घर के बच्चों ने उसका जन्मोत्सव मनाने की जिद की। जिसके बाद सभी ने मिलकर जन्मोत्सव मनाया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें