बरेली में अमर उजाला की तरफ से विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। सम्मान समोराह के मुख्य अतिथि वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार ने कहा कि अगर महिलाएं शक्तिशाली हैं तो देश भी शक्तिशाली है। 


Women who have done excellent work in various fields were honored by amar ujala

शक्ति का सम्मान 2024
– फोटो : अमर उजाला

Trending Videos



विस्तार


बरेली में अमर उजाला के अभिनव अभियान मां तुझे प्रणाम के तहत नारी शक्ति का सम्मान किया गया। शुक्रवार को नैनीताल हाईवे स्थित होटल द ग्रैंड निरवाना में सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। अमर उजाला की तरफ से मुख्य अतिथि वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार और मेयर उमेश गौतम ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया। वन मंत्री ने अमर उजाला के मां तुझे प्रणाम अभियान को सराहा। 

Trending Videos

वन मंत्री ने कहा कि अगर महिलाएं शक्तिशाली हैं तो देश भी शक्तिशाली बनेगा। जल्द ही राजनीति में भी महिलाओं का आरक्षण हो जाएगा। राजनीति में महिलाओं को आगे आना चाहिए। देश ही बेहतरी में उनका योगदान होना चाहिए। घर के अंदर बहू बेटी एक सामान होना चाहिए। आज बेटियां बहुत तरक्की कर रही हैं, यह देखकर खुशी होती है।  



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *