घर-गृहस्थी चलाने वाली महिलाएं शहर में तेजी से उद्योग भी लगा रही हैं। शहर में पहली बार महिला उद्यम पंजीकरण 10 हजार से ज्यादा हुआ है। सात मार्च तक 10,047 महिलाओं ने उद्यम पंजीकरण कराया है। पिछले साल कुल 8755 ही पंजीकरण हुए थे। खास बात ये है कि उत्पादन इकाइयों की संख्या पिछले साल की तुलना में बढ़ी है। पिछले साल 2292 इकाइयों का पंजीकरण था, जबकि अभी तक 3022 इकाइयों का पंजीकरण हो चुका है।

Trending Videos


महिलाओं को खाद्य उत्पादों की इकाइयां लगाना सबसे ज्यादा पसंद आ रहा है। शहर में तेजी से इनकी संख्या बढ़ रही है। 892 इकाइयों का उद्योग विभाग में पंजीकरण हो चुका है, जबकि वित्त वर्ष खत्म होने में अभी भी कई दिन शेष हैं। पिछले साल 798 इकाइयों का पंजीकरण हुआ था। इसके अलावा महिलाओं को रेडीमेड कपड़ों का कारोबार भी भा रहा है। 587 इकाइयां महिलाएं लगा चुकी हैं। पिछले साल 501 इकाइयों का गठन हुआ था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *