{“_id”:”6702f8a3a4a12136b70131c7″,”slug”:”work-of-filling-potholes-with-ballast-and-dust-has-begun-orai-news-c-224-1-ori1005-120693-2024-10-07″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun News: गड्ढों में गिट्टी-डस्ट डालने का काम शुरू”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Mon, 07 Oct 2024 02:22 AM IST
Trending Videos
मुहम्मदाबाद। अधूरे उरई-राठ स्टेट हाईवे व गड्ढों को लेकर अमर उजाला ने अभियान चलाकर तीन बार जर्जर सड़क का मुद्दा उठाकर खबरों का प्रकाशन किया था। जिसे प्रशासन ने संज्ञान में लेकर सड़क के गड्ढों का पुराव और सड़क मरम्मत का कार्य शुरू करा दिया है। रविवार को पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने मजदूरों को लगाकर गिट्टी, डस्ट डलवाई।
Trending Videos
डकोर क्षेत्र से गुजरे उरई-राठ स्टेट हाईवे पर लोगों की परेशानियों को देखते हुए अमर उजाला ने 11, 12 व 26 सितंबर के अंकों में अधूरे तथा गड्ढ़ा युक्त उरई-राठ स्टेट हाइवे से जुड़ीं परेशानियों को लेकर खबरों का प्रमुखता से प्रकाशन किया था। जिसे प्रशासन और पीडब्ल्यूडी विभाग ने संज्ञान में लेकर उरई-राठ स्टेट हाइवे के गड्ढों को भरवाने का काम शुरू कर दिया है। रविवार कई मजदूर सड़क के गड्ढों की मरम्मत कार्य में जुटे नजर आए। इस संबंध में अवर अभियंता पुष्पेंद्र राय ने बताया कि पहले गिट्टी और डस्ट से गड्ढों को समतल बनाया जाएगा। इसके बाद डामरीकरण का काम शुरू कर दिया जाएगा।