Worker burnt by high tension line while shuttering roof, dies

अरुण फाइल फोटो

मुसाफिरखाना (अमेठी)। मवई गांव कें एक घर की छत डालने के लिए शटरिंग करते समय बुधवार को हादसा हो गया। शटरिंग के लिए जाल तैयार करते समय सरिया ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन लाइन से छू गया। जिससे सरिया में उतरे करंट से श्रमिक झुलस कर घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल श्रमिक को स्थानीय सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

कोतवाली क्षेत्र के पूरे उपाध्याय निवासी अरुण कुमार उपाध्याय (45) मजदूरी का काम करते हैं। बुधवार को वह मवई गांव में मजदूरी का काम करने गए थे। गांव में एक घर में निर्माणाधीन छत डालने के लिए जाल बांधने का काम चल रहा था। काम के दौरान जाल तैयार करते समय सरिया पास से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गई। जिससे वह करंट की चपेट में आ गया।

जब तक उसे करंट से अलग किया जाता तब तक वह झुलस कर घायल हो गया। हादसा हाेते ही वहां पर अफरा तफरी मच गई। घायल को स्थानीय सीएचसी ले जाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित करते हुए पुलिस को मामले की जानकारी दी।

एसएचओ विनोद सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा रहा है। परिजनों से बात की जा रही है। साथ ही अन्य बिंदुओं पर भी छानबीन की जा रही है।

चार माह पहले की थी बड़ी बेटी की शादी

मृतक दो भाइयों में बड़ा था। छोटा भाई दिनेश कुमार बाहर काम करता है। मृतक के चार बेटियां स्नेहा, मुस्कान(16), महक (12) और वैष्णवी (8) व एक बेटा उमंग (10) है। स्नेहा की शादी हो चुकी है। घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी रेखा उपाध्याय व बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है। पूर्व प्रधान मनोज कुमार ने बताया कि मृतक ने चार माह पहले बड़ी बेटी की शादी की थी।

एक्सईएन से रिपोर्ट मांगी गई पावर कार्पोरेशन के अधीक्षण अभियंता ललित कृष्ण का कहना है कि प्रकरण संज्ञान में आई है। संबंधित क्षेत्र के एक्सईन से पूरे मामले की रिपोर्ट मांगी गई है। इसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *