worker caught along with his brothers In Mathura who stole jewellery worth 50 lakh from bullion trader

सराफा व्यापारी का 50 लाख का माल पार करने वाला आरोपी कर्मी भाइयों के साथ गिरफ्तार
– फोटो : संवाद

विस्तार


उत्तर प्रदेश के मथुरा में सराफा व्यवसायी के नौकर ने जहरखुरानी का शिकार होने का नाटक रचा। फिर अपने भाइयों के साथ मिलकर 40 लाख रुपये के जेवर और 10.6 लाख की नकदी पार कर दी। पुलिस ने आरोपी को दोनों भाइयों के साथ गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से चोरी का माल बरामद किया है। 

Trending Videos

घटना गोविंद नगर थाना क्षेत्र के माधव कुंज की है। थाना प्रभारी उमेशचंद त्रिपाठी ने बताया कि अंकित खंडेलवाल का सोने-चांदी की ज्वेलरी का होलसेल का काम है। 21 सितंबर को उन्होंने अपने कर्मी प्रकाश नगर निवासी देवेश गोला उर्फ बबलू को कुछ कच्चा और कुछ तैयार माल लेने बरेली भेजा। वहां से उसने 20 किलो चांदी, 210 ग्राम सोने के जेवरात तथा 10 लाख 60 हजार की नकदी व्यापारियों से एकत्र की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *