www.a2znewsup.com
पर्वत सिंह बादल जालौन ✍️ रिपोर्ट

(उरईजालौन) उरई;उत्तर प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के निर्देश अनुसार जनपद जालौन श्रम प्रवर्तन अधिकारी जगदीश वर्मा ने बताया कि इजराइल देश में हुये युद्ध से उत्पन्न स्थिति के दृष्टिगत निर्माण श्रमिकों की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि इजराइल सरकार द्वारा वहां हुये युद्ध से उत्पन्न स्थिति के दृष्टिगत निर्माण श्रमिकों की आवश्यकता बताई गई है। निर्माण श्रमिकों के इजराइल में निवास / रोजगार दिये जाने की कार्यवाही कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय भारत सरकार के अधीन कार्यरत एजेन्सी एन०एस०डी०सी० इन्टरनेशनल (National skill Develpoment corporation International) व इजराइल सरकार के अधीन कार्यरत एजेन्सी पी०आइ०बी०ए० (Population immigration and border Athourity) के द्वारा की जायेगी। उ0प्र0 राज्य से लगभग 10,000 निर्माण श्रमिकों को इजराइल भेजे जाने का प्रयास किया जा रहा है जिसमे
सेरेमिक टाइलिंग की श्रमिकों की संख्या 2000, प्लास्टरिंग की श्रमिको की संख्या 2000, फ्रेमवर्क / शटरिंग कारपेंटर की श्रमिको की संख्या 3000, आयरन वैल्डिंग की श्रमिको की संख्या 3000 है। उन्होंने बताया कि आयु 21 वर्ष से 45 वर्ष होनी चाहिए साथ ही 03 वर्ष का अनुभव होना जरूरी है, सैलरी लगभग रू० 137260 है। श्रमिक को अंग्रेजी भाषा की जानकारी होना चाहिये (बोलना /समझना)। श्रमिक को निर्माण की ड्राइंग पढना आना चाहिये।उपरोक्त निर्माण श्रमिकों को इजराइल भेजे जाने की कार्यवाही उपरोक्त एजेन्सियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुये श्रम एवं सेवायोजन तथा व्यवसायिक शिक्षा विभाग द्वारा की जा रही है। उन्होंने चयन प्रकिया के सम्बंध में बताया कि इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थियों द्वारा आवेदन किये आाने पर सम्पूर्ण सूचना NSDC के माध्यम से P.I.B.A.को उपलब्ध कराई जायेगी। P.I.B.A द्वारा अभ्यर्थी की समस्त सूचनाओं जैसे नाम, पता, उम्र एवं सम्बन्धित दस्तावेजों यथा पासपोर्ट आदि की पुष्टि की जायेगी। सूचनाओं की पुष्टि के पश्चात अभ्यर्थी का प्रेक्टिकल टेस्ट और मेडिकल टेस्ट लिया जायेगा। श्रम एवं सेवा योजन विभाग तथा NSDC के सहयोग से व्यवसायिक शिक्षा एवं प्राविधिक शिक्षा विभाग के समन्वय से टेस्टिंग सेन्टर का निर्माण हो जहां प्रतिदिन 500 अभ्यर्थियों का परीक्षण का कार्य किया जायेगा।चयनित होने पर अभ्यर्थी को प्री-डिपार्चर ट्रेनिंग भी दी जायेगी।आवेदन करने वाले श्रमिकों का कान्ट्रेक्ट कम से कम 01 वर्ष व अधिकतम 5 वर्ष का होगा। भारत आने जाने की सुविधा अवकाश लेकर स्वयं के व्यय पर रहेगी। सामाजिक सुरक्षा के अन्तर्गत चिकित्सा वीमा तथा प्रवासीय भारतीय बीमा योजना 2017 की सुविधाये उपलब्ध रहेगी।
उपरोक्त इच्छुक व्यक्ति अपना आवेदन / स्वीकृति पत्र कार्यालय श्रम प्रवर्तन अधिकारी कालीदास मार्ग जालौन रोड उरई में 25/12/2023 को अपरान्ह 02 बजे तक दे सकते है। उपरोक्त इच्छुक व्यक्तियों का 26/12/2023 को नई दिल्ली में साक्षात्कार / पंजीकरण की कार्यवाही की जायेगी। अधिक जारकारी के लिये कार्यालय के सुनील कुमार कम्प्यूटर आपरेटर मो० नं० 8318981153 पर जानकारी प्राप्त कर सकते है।
