संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

Updated Wed, 11 Sep 2024 12:13 AM IST


Workers should speed up BJP's membership campaign

Trending Videos



कासगंज। भाजपा जिला कार्यालय पर मंगलवार को सहकारिता प्रकोष्ठ की कार्यशाला हुई। मुख्य अतिथि पैक्सफेड के चेयरमैन प्रेम सिंह शाक्य ने भाजपा के सदस्यता अभियान को गति देने का आह्वान किया। कार्यशाला के अतिथि पैक्सफेड के चेयरमैन प्रेम सिंह शाक्य, प्रदेश मंत्री जिला प्रभारी पूनम बजाज, एमएलसी रजनीकांत माहेश्वरी रहे। कार्यशाला की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी ने की प्रदेश मंत्री जिला प्रभारी पूनम बजाज ने कहा कि भाजपा का सदस्यता अभियान विकसित भारत के लिए किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों को समर्पित एवं मजबूती प्रदान के लिए सहकारिता क्षेत्र अपना अहम योगदान दे। एमएलसी रजनीकांत माहेश्वरी ने कहा कि पार्टी का सदस्यता अभियान राष्ट्रीय अभियान है। जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी ने कहा कि भाजपा संगठन के सभी प्रकोष्ठ मोर्चो, सहकारिता से जुड़े कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान में बढ़ चढ़कर भाग लेना होगा। जिससे संगठन मजबूत हो सके।

Trending Videos



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें