
ज़हरीला खाना डालते ही टूट जाती थी शाहजहां की प्लेट…
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा का जैसा अनूठा ताजमहल है वैसा ही अनूठा उसका म्यूजियम भी। ताजमहल परिसर के जल महल में बने म्यूजियम में मुगल काल की कई दुर्लभ चीजें रखी हुई हैं। इसमें खास तौर पर वह प्लेट है, जिसमें जहरीला खाना रखते ही यह रंग बदल देती है।
1906 में हुई थी लॉर्ड कर्जन के कहने पर ताज महल के मुख्य प्रवेश द्वार के पश्चिम की ओर दो षटकोणीय कमरों में ताज म्यूजियम स्थापित किया गया था। बाद में इसे जलमहल में शिफ्ट कर दिया गया। इसमें ताजमहल और आसपास का नक्शा है।
मुगल काल की पांडुलिपियों, सरकारी फरमानों, सुलेख के नमूने (कुरान की आयतें लिखने की शैली), हथियार, बर्तन, योजनाएं और ताज परिसर के चित्र, पेंटिंग, जड़ाऊ काम, आगरा किले के दो संगमरमर के स्तंभ रखे हैं।
