नौहझील के दशहरे मेले में दंगल के दौरान पहलवानों का गुस्सा देख कमेटी के सदस्य भाग निकले। पहलवान कुश्ती जीतने के बाद आरोप लगा रहे थे कि उन्हें इनाम का पैसा नहीं दिया गया है।
{“_id”:”670adac3f9150ef14109ff24″,”slug”:”wrestlers-came-in-fierce-formcommittee-members-ran-away-from-the-field-mathura-news-c-29-1-agr1017-302073-2024-10-13″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP: दंगल में पहलवानों को आया गुस्सा…मैदान से बाहर निकले, तो भाग निकले कमेटी के सदस्य; जानें पूरा मामला”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

दंगल (सांकेतिक फाइल फोटो)
– फोटो : अमर उजाला
मथुरा के नौहझील के दशहरे मेले का दंगल पहलवानों और कमेटी के बीच ही विवाद का कारण बन गया। बड़ी कुश्तियों का पैसा न देने का आरोप लगाते हुए पहलवान गुस्साए तो कमेटी के सदस्य मैदान छोड़कर भाग खड़े हुए। हालांकि कमेटी अध्यक्ष ने पैसा न देने के आरोप को निराधार बताया।