
– फोटो : Social Media
विस्तार
सिपाही नागरिक पुलिस के 60,244 पदों पर सीधी भर्ती की लिखित परीक्षा आगामी 17 और 18 फरवरी को आयोजित की जाएगी। उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के मुताबिक जल्द ही लिखित परीक्षा के प्रवेश पत्र बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए जाएंगे।
बता दें कि सिपाही भर्ती के लिए भर्ती बोर्ड को 50 लाख आवेदन प्राप्त हुए हैं। भारी संख्या में आवेदन मिलने की वजह से बोर्ड ने दो दिन परीक्षा कराने का निर्णय लिया है। वहीं दूसरी ओर बोर्ड ने पुलिस रेडियो संवर्ग में प्रधान परिचालक, प्रधान परिचालक यांत्रिक, सहायक परिचालक व कर्मशाला कर्मचारी के पदों पर लिखित परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं।
ये भी पढ़ें – सपा-कांग्रेस गठबंधन: कांग्रेस को 11 सीटें मिलने पर बोले अजय राय- ये अंतिम फैसला नहीं, बातचीत जारी
ये भी पढ़ें – सपा-कांग्रेस में गठबंधन: गांधी परिवार के दखल के बाद तय हुईं 11 सीटें, अजय राय बोले-अभी बातचीत जारी
अभ्यर्थी इसे बोर्ड की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। ये परीक्षाएं 29 जनवरी से 8 फरवरी तक आयोजित होनी है।
