{“_id”:”66f1e35f07ca4da082003be4″,”slug”:”x-ray-machine-installed-in-madhogarh-and-dakor-chc-orai-news-c-224-1-ka11004-120075-2024-09-24″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun News: माधौगढ़ व डकोर सीएचसी में लगाई गई एक्सरे मशीन”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

रामपुरा/माधौगढ़। सीएचसी रामपुरा में वर्षो से चली आ रही एक्सरे मशीन की मांग पूरी हो गई है। सोमवार को विधायक मूलचंद्र निरंजन ने उद्घाटन कर एक्सरे मशीन चालू कराई। कहा कि रामपुरा में एक्सरे मशीन के आने से ग्रामीण क्षेत्र की जनता को इसका लाभ मिलेगा तथा स्वास्थ्य सेवाएं और बेहतर होंगी।

Trending Videos

सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रदीप राजपूत ने बताया कि अब ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को जिला मुख्यालय तक एक्सरे के लिए भागना नहीं पड़ेगा। अस्पताल में ही मरीजों के एक्सरे निकाले जाएंगे। वर्तमान में अस्पताल में आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं। इस दौरान महेश राजावत, रामलखन, प्रमोद कठेरिया, सुनील शर्मा, विनय कैलोर, अमरसिंह पाल, बॉबी सोनी, मिट्ठू चिरवारिया, बेटू आदि मौजूद रहे।

इसके बाद विधायक ने माधौगढ़ सीएचसी में बीस लाख की लागत से विधायक निधि से बने इमरजेंसी कक्ष व सामुदायिक शौचालय का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि सीएचसी परिसर पर 5 किलोवाट का सोलर प्लांट शीघ्र लगाया जाएगा। मुहम्मदाबाद संवाद के अनुसार, सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने डकोर सीएचसी में एक्सरे मशीन और प्रसव कक्ष का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी के लिए काम कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें