{“_id”:”66c0faccd18fb92bdf0bfb04″,”slug”:”yamuna-water-level-increased-due-to-chambal-river-water-peoples-concern-increased-orai-news-c-224-1-ori1001-118587-2024-08-18″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun News: चंबल नदी के पानी से बढ़ा यमुना का जलस्तर, लोगों की बढ़ी चिंता”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Sun, 18 Aug 2024 01:02 AM IST

कालपी। बारिश होने से यमुना का जलस्तर बढ़ने लगा है। जिससे प्रशासन के साथ बाढ़ से प्रभावित रहने वाले गांव के लोगों के लिए चिंता बढ़ गई है। दो सेंटीमीटर प्रति घंटे के हिसाब से पानी बढ़ रहा है। जिसके बाद प्रशासन ने चौकसी बढ़ा दी है। साथ ही बाढ़ चौकियों को सतर्क कर दिया गया है।
शाम को चार बजे 102.56 सेंटीमीटर पर यमुना का जल स्तर पहुंच गया। पिछले सप्ताह यमुना का जलस्तर स्थिर होने के बाद शुक्रवार की शाम से यमुना का जल स्तर फिर से बढ़ना चालू हो गया है। केंद्रीय जल आयोग के प्रभारी रूपेश कुमार ने बताया कि ऊपरी हिस्से में अधिक बारिश होने के कारण चंबल नदी का पानी यमुना में आ गया है। जिससे यमुना का जलस्तर एक से दो सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। शाम को चार बजे यमुना का जलस्तर 102.56 सेंटीमीटर पर दर्ज किया गया है, हालांकि उन्होंने बताया है कि यमुना अभी खतरे के निशान से साढे पांच मीटर बह रही है। अभी बाढ़ आने की कोई संभावना नहीं है। फिलहाल यमुना का जल स्तर बढ़ने से तटीय क्षेत्र में बोई गई किसानों की फसलें पूरी तरह जलमग्न होने से खराब हो गई है।
