Year Ender 2024 Major News in Bareilly Psycho Killer Arrested Google Map Mishap and More Up News

1 of 8

साल 2024 में चर्चा में रहीं ये घटनाएं
– फोटो : अमर उजाला

बरेली में साल 2024 में साइको किलर की गिरफ्तारी से लोगों को दहशत से निजात मिली। शाही-शीशगढ़ क्षेत्र में महिलाओं की लगातार हत्या के कारण पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई थी। हत्याएं एक ही तरीके से हो रही थीं। इसलिए शक था कि हत्या कोई एक ही शख्स कर रहा है। प्रभाकर चौधरी और सुशील घुले जैसे अधिकारी तमाम कोशिश करके थक गए लेकिन खुलासे का श्रेय मौजूदा एसएसपी अनुराग आर्य को मिला। 




Year Ender 2024 Major News in Bareilly Psycho Killer Arrested Google Map Mishap and More Up News

2 of 8

साइको किलर कुलदीप
– फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला की खबरों का संज्ञान लेकर एसएसपी ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया और साइको किलर नवाबगंज निवासी कुलदीप गंगवार को गिरफ्तार कर लिया गया। कुलदीप ने छह महिलाओं की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली। बाद में तीन और मामलों में उसकी संलिप्तता पाई गई। सौतेली मां के व्यवहार और पत्नी के छोड़कर जाने से वह महिलाओं से नफरत करने लगा था। इसलिए महिलाओं की हत्या कर सुकून महसूस करता था। 


Year Ender 2024 Major News in Bareilly Psycho Killer Arrested Google Map Mishap and More Up News

3 of 8

बरेली गोलीकांड
– फोटो : अमर उजाला

पीलीभीत बाइपास गोलीकांड 

बरेली के पीलीभीत बाइपास पर हुआ गोलीकांड देशभर में चर्चित रहा। 22 जून को सुबह एक कीमती भूखंड पर कब्जे को लेकर दो गुट आमने-सामने आ गए थे। इज्जतनगर पुलिस की मौजूदगी में दोनों तरफ से करीब सौ राउंड फायरिंग की गई। बाद में पुलिस ने दोनों गुटों के आरोपियों को जेल भेजा था। पुलिस ने एक गुट के लोगों पर गैंगस्टर की कार्रवाई कर दी। गैंगस्टर के बाद गोलीकांड के आरोपी भूमिगत हो गए, जबकि कई सरेंडर की फिराक में हैं।


Year Ender 2024 Major News in Bareilly Psycho Killer Arrested Google Map Mishap and More Up News

4 of 8

कल्याणपुर गांव में हुआ था धमाका
– फोटो : अमर उजाला

पटाखा फैक्टरी में धमाके से दहला जिला

दीपावली से पहले दो अक्तूबर को सिरौली क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में पटाखों की अवैध फैक्टरी में धमाका हो गया था। इससे पांच मकान ध्वस्त हो गए थे। हादसे में पांच लोगों की जान चली गई थी। हादसा इतना भयावह था कि इसके बाद पुलिस-प्रशासन ने पूरे जिले में बारूद का भंडारण करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया था। पुलिस ने बारूद रखने वाले लोगों पर भी कार्रवाई की थी।


Year Ender 2024 Major News in Bareilly Psycho Killer Arrested Google Map Mishap and More Up News

5 of 8

बरेली पुल हादसा
– फोटो : अमर उजाला

अधूरे पुल से गिरी थी कार 

बरेली और बदायूं जिले की सीमा पर अधूरे पुल के कारण हुआ हादसा देशभर में सुर्खियों में रहा। दातागंज और फरीदपुर बरेली को जोड़ने के लिए रामगंगा पर पुल बना था। इसका फरीदपुर छोर का संपर्क मार्ग बाढ़ में बह गया था। अधूरे पुल के कारण 24 नवंबर को कार सवार तीन लोग हादसे का शिकार हो गए थे। वह गूगल मैप के सहारे रास्ते पर चले गए और पुल खत्म होते ही उनकी कार 20 फुट नीचे जा गिरी, जिससे तीनों लोगों की मौत हो गई थी।




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *