{“_id”:”66bbaab0b1232f425204e514″,”slug”:”years-old-power-lines-and-dilapidated-poles-will-be-replaced-orai-news-c-224-1-ori1001-118452-2024-08-14″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun News: बदलेंगी वर्षों पुरानी बिजली की लाइनें और जर्जर खंभे”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
उरई। शहर के मातापुरा में करीब 40 साल पुरानी लाइनें और जर्जर खंभे लगे हैं। जिन्हें बदलवाने के लिए विभाग ने काफी शिकायतों के बाद सुध ली। जर्जर खंभों को बदलवाने और बंच केबल डलवाने के लिए एसडीओ ने टीम के साथ सर्वे किया। पुराने खंभे हटाकर नई जगहों पर नए खंभे लगाने के लिए जगह देखी गई। कई जगह पर टीम के साथ नोकझोंक भी हुई।
शहर के मातापुरा मोहल्ला बड़ी माता के पास बिजली विभाग करीब 25 नए खंभे और डेढ़ किलोमीटर की नई लाइन डालेगा। इसके लिए एसडीओ गौरव गुप्ता ने जेई और ठेकेदार के साथ मंगलवार को सर्वे किया। जो पुराने जर्जर खंभे और लाइन पड़ी है। उसे हटाकर नए बंच केबल डाले जाएंगे। अभी खंभे किसी के घर के आगे तो कुछ नाली में लगे हैं। उन्हें हटाकर नए स्थानों पर लगाया जाएगा। सर्वे करने पहुंची टीम के साथ कई जगह पर खंभे लगाने के लिए नोकझोंक हुई।
एसडीओ ने सभी को समझाकर मोहल्ले वालों की सहमति के साथ नए स्थानों पर खंभे लगाने के लिए गड्ढे भी खोदवाए। इस मोहल्ले में करीब 40 साल पुराने जर्जर बिजली के खंभे और लाइन पड़ी है। जो बांस के सहारे चल रही थी। आए दिन तार टूट रहे थे। किसी दिन बड़ा हादसा भी हो सकता था, लेकिन विभाग की पहले ही नींद खुल गई और काम भी शुरू करवा दिया।
एसडीओ ने बताया कि निरीक्षण किया गया है। जो टीम थी उसको सर्वे करवा दिया गया है। जिन स्थानों पर खंभे लगे थे। उन स्थानों से हटाकर नए स्थानों पर लगाए जाएंगे ताकि किसी तरह का कोई हादसा न हो, साथ ही किसी को परेशानी भी न हो। कई जगह पर मोहल्ले के लोगों ने खंभे लगाने को लेकर असहमति जताई, लेकिन उन्हें समझा बुझाकर राजी कर लिया गया है।
