लखनऊ में सुबह से ही तेज बारिश होने से कुछ देर के लिए रुकावट हुई पर लोगों के उत्साह में कोई कमी नहीं आई। केडी सिंह बाबू स्टेडियम में लोगों को बारिश के कारण कुछ देर के लिए योग रोकना पड़ा। हालांकि प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए थे जिससे जगह बदल कर लोगों ने योग किया और स्वस्थ्य रहने का संदेश दिया।
लखनऊ में पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा और कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह योग किया। उनके साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और अफसर मौजूद रहे।
लखनऊ के गोमती नगर पर योगासनों का प्रदर्शन किया गया।
प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने लखनऊ में अपने समर्थकों संग योगासन किया।
यूपी के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने लखनऊ के रेजीडेंसी में योग किया।
लखनऊ के गोमती नगर के मदरसों में भी योग का आयोजन कर सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया गया।