Yogi's record... became the longest tenured CM in UP

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
– फोटो : एएनआई

विस्तार


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को रिकॉर्ड अपने नाम किया है। वह लगातार 7 वर्ष 149 दिन तक पद पर रहने वाले प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री बन गए हैं। योगी आदित्यनाथ वर्ष 2022 से यूपी विधान सभा में गोरखपुर शहरी विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहें हैं। वह 2017 से बतौर मुख्यमंत्री प्रदेश में अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहे हैं।

Trending Videos

योगी 19 मार्च 2017 से लगातार प्रदेश के मुख्यमंत्री पद पर हैं। यूपी के लगातार लंबे समय सीएम रहने के मामले में दूसरे पायदान पर कांग्रेस के डॉ. सम्पूर्णानंद हैं। वह 28 दिसंबर 1954 से 7 दिसंबर 1960 तक 5 साल 345 दिन तक यूपी के सीएम रहे थे। तीन बार सीएम रहे समाजवादी पार्टी के मुलायम सिंह यादव कुल 6 साल 274 दिन तक सीएम रहे। वहीं, चार बार सीएम रहीं मायावती भी योगी के रिकॉर्ड से काफी पीछे हैं। मायावती कुल 7 साल 16 दिन तक सीएम पद रहीं। सपा से सीएम रहे अखिलेश यादव भी 5 साल 4 दिन ही मुख्यमंत्री रहे हैं। 

37 साल का रिकॉर्ड ध्वस्त

योगी की गिनती अब ऐसे सीएम में होती हैं, जिनके नेतृत्व में किसी पार्टी की सरकार लगातार दूसरी बार बनी है। योगी ने जब 25 मार्च 2022 को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी तब उन्होंने नारायण दत्त तिवारी के 37 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ा था। नारायण दत्त तिवारी ने 1985 में अविभाजित यूपी में तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर रिकॉर्ड बनाया था, लेकिन योगी ने इसे भी ध्वस्त कर दिया। तिवारी 1976-77 में भी सीएम रह चुके हैं। हालांकि, उस दौरान राष्ट्रपति शासन लागू था।  

  • उत्तराखंड के 9 नवंबर 2000 को गठन के साथ यूपी दो भागों में बंट गया। इसके बाद किसी भी दल को लगातार दो बार सरकार बनाने का मौका नहीं मिल सका। यह उपलब्धि भी योगी के नाम ही दर्ज है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *