young cricketers of Lucknow Vipraj Nigam and Zeeshan Ansari have been bought for IPL 2025

क्रिकेटर विप्रज निगम और जीशान अंसारी IPL बोली में खरीदे गए।
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार


दुबई में चल रहे आईपीएल खिलाड़ियों की नीलामी में शहर के दो युवा क्रिकेटर विप्रज निगम और जीशान अंसारी फ्रेंचाइजियों का ध्यान खींचने में सफल रहे। 30 लाख की बेस प्राइस वाले विप्रज निगम 50 लाख में दिल्ली कैपिटल्स के और इसी बेस प्राइस वाले जीशान अंसारी 40 लाख रुपये में सनराइजर्स हैदराबाद के हो गए। दोनों ही खिलाड़ी लेग स्पिनर हैं। अपने चमकदार प्रदर्शन से सुर्खियों में रहे हैं।

पिछले साल प्रदेश की अंडर-23 टीम में खेलने वाले विप्रज निगम ने सबसे पहले यूपी टी-20 लीग में लखनऊ फाल्कंस की ओर से 12 मैच खेलकर 20 विकेट अपनी झोली में डाले। इस प्रदर्शन के आधार पर विप्रज ने पहले यूपी रणजी टीम और फिर टी-20 में जगह बनाकर अपनी सार्थकता साबित की। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें