{“_id”:”66fedaaed51557dcaa096f10″,”slug”:”young-man-arrested-for-making-raw-liquor-in-the-field-kasganj-news-c-175-1-mt11003-121836-2024-10-03″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Agra News: खेत में बन रही थी कच्ची शराब युवक गिरफ्तार”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 03 Oct 2024 11:25 PM IST

कासगंज। कोतवाली क्षेत्र के गांव अहरौली के निकट खेतों में कुछ लोग कच्ची शराब बना रहे थे। मुखबिर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छापा मारते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जबकि चार आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौके से कच्ची शराब बनाने के माल सहित उपकरण भी बरामद किए हैं। कोतवाली पुलिस को कई दिनों से क्षेत्र में कच्ची शराब बनाने की जानकारी मिल रही थी। नगर क्षेत्राधिकारी आंचल चौहान ने इसकी पड़ताल करने के और आरोपियों को पकड़ने के लिए सूचना तंत्र सक्रिय किया। बुधवार की रात में पुलिस को सूचना मिली कि गांव अहरौली के निकट काली नदी के किनारे स्थित खेत में कच्ची शराब बनाई जा रही है। सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी लोकेश भाटी ने पुलिस बल के साथ मौके पर छापामार कार्रवाई की। पुलिस ने यहां से राजाराम निवासी भैंसोरा खुर्द थाना कासगंज को कच्ची शराब बनाते हुए गिरफ्तार किया। इस दौरान उसके चार अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। पुलिस ने मौके से 20 लीटर अवैध कच्ची मिलावटी शराब, शराब बनाने के उपकरण गैस सिलिंडर, गैस चूल्हा, रेगुलेटर, प्लास्टिक केन, एक लोहे ड्रम, स्टील प्लेट पाइप लगी हुई, 4.6 किलो यूरिया व लहन बरामद किया गया।
