संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

Updated Tue, 10 Dec 2024 12:42 AM IST

loader

Young man beaten over dispute over breaking dam



बिछवां। गांव कुंजलपुर में मेड़ तोड़ने के विवाद को लेकर परिवार के ही लोगों ने युवक को लाठी डंडा से पीटकर घायल कर दिया। उसे जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित राज कुमार ने पुलिस को बताया कि रविवार की शाम परिवार के अभिमन्यु, अवधेश सिंह, सचिन, आकाश ने उसके खेत की मेड़ को तोड़ दिया। जानकारी होने के बाद वह खेत पर पहुंचे और मेड़ तोड़ने का विरोध किया। इसी बात से गुस्साए आरोपियों ने गाली गलौज करते हुए पीटना शुरू कर दिया। उन्हें जान से मार डालने की धमकी देकर गए हैं। पुलिस ने घायल युवक का मेडिकल कराया। मुकदमा दर्ज कर जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।

Trending Videos



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें