यूपी के अयोध्या में रविवार की रात बरात में डांस के दौरान महिलाओं से कहासुनी के बाद युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद विवाह की खुशियां मातम में बदल गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन विवाह की रस्में पूरी कराईं। मृतक की पत्नी की तहरीर पर दो नामजद एवं कुछ अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है।

Trending Videos

घटना खंडासा थाना क्षेत्र के रामपुर गौहनिया गांव की है। गांव निवासी पन्ना लाल की पुत्री रंजना का विवाह था। रुदौली के बहार पूरे कोड़रा गांव से बारात आई थी। रात करीब 12: 30 बजे द्वार पूजा के बाद महिलाएं लावा मांगने की रस्म के लिए गांव के बाहर जिस रास्ते पर गई हुईं थी, उसी रास्ते से भोजन करके जनवासे के लिए बराती लौट रहे थे। 

यह भी पढ़ेंः- UP: महिलाओं के सुझाव से संवरेंगे शहर, सलाह पर तैयार होंगी विकास की योजनाएं; इन मामलों में महिलाएं अधिक जानकार

इसी दौरान बरात में आए हुए गड़ौली गांव निवासी गंगा (30) की किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इस पर भीड़ ने उसकी पिटाई कर दी। इससे वह अचेत होकर गिर गया। आनन-फानन लोगों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। 

दो नामजद सहित अन्य के खिलाफ के केस दर्ज

खबर मिलते ही शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जल्दी-जल्दी विवाह की रस्में पूरी कराईं। मृतक की पत्नी ज्ञानसी की तहरीर पर रामनगर टंडवा गांव निवासी बृजेश व मनीष समेत कुछ अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। 

एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी ने बताया कि डीजे पर डांस को लेकर मारपीट की घटना हुई है। घटना में वर पक्ष के एक युवक की मौत हुई है। मृतक की पत्नी की तहरीर पर वधू पक्ष के दो नामजद व कुछ अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *