संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

Updated Fri, 08 Nov 2024 10:53 PM IST

loader

Young man beats wife and mother for demanding fees



कासगंज। ढोलना थाना क्षेत्र के नगला जिरोली गांव में युवक ने फीस के रुपये मांगने पर पत्नी को पीट दिया। आरोप है कि बीच बचाव के लिए पहुंची मां को भी आरोपी ने पीटकर घायल कर दिया। पीड़िता ने इस घटना की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया।

जिरोली गांव निवासी प्रेमवती ने बताया कि उसका पति अशोक शराब पीकर आए दिन उससे विवाद करता रहता है। शुक्रवार को प्रेमवती ने पति से बच्चों के बकाया स्कूल फीस जमा करने के लिए पति से रुपये मांगे। इसी बात से नाराज होकर आरोपी पति ने उसकी पिटाई कर दी।

प्रेमवती की चीख पुकार सुनकर उसे बचाने के लिए मां हरप्यारी मौके पर पहुंची, अशोक ने मां के सिर पर डंडे से प्रहार कर दिया। अशोक की पिटाई से घायल हुई दोनों महिलाएं पुलिस से इसकी शिकायत की। दूसरी तरफ महिलाओं की चीख पुकार सुनकर परिवार के अन्य सदस्य उनकी ओर दौड़े। यह देखकर आरोपी मौके से भाग गया। मामले में आरोपी पति के खिलाफ महिला ने तहरीर दी। ढोलना पुलिस ने दोनों महिलाओं का चिकित्सीय परीक्षण कराया है। संवाद



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें