young man commits suicide by hanging due to harassment in Budaun

युवक ने आत्महत्या से पहले बनाया वीडियो
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


बदायूं के फैजगंज बेहटा इलाके में एक युवक ने आत्महत्या कर ली। शनिवार सुबह उसका शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक ने आत्महत्या करने से पहले वीडियो बनाया, जिसमें चार लोगों को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया। इसे लेकर पुलिस जांच कर रही है। 

फैजगंज बेहटा इलाके में शुक्रवार रात 30 वर्षीय युवक सौरभ शर्मा ने फंदे से लटककर जान दे दी। वह चंदौसी में हनुमान गढ़ी कॉलोनी का रहने वाला था। वह ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहा था। वह शुक्रवार फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के ओरछी गांव में आया था। यहां उसने एक बाग में जाकर आत्महत्या कर ली।

ये भी पढ़ें- Bareilly News: शिक्षक ने कैंची से काटे छात्रा के कोट के बटन, विरोध करने पर स्कूल से निकाला

 

शनिवार सुबह लोगों ने उसका शव पेड़ पर फंदे से लटका देखा। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। उसकी पहचान होने के बाद पुलिस ने युवक के परिवारवालों को बुला लिया। उसका शव देखकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ जांच शुरू कर दी है। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *