
सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : Amar Ujala
विस्तार
उत्तर प्रदेश के झांसी के लहचूरा थाना क्षेत्र के रहने वाले युवक ने बीते दिन अपने भाई को फोन कर कहा कि वह बहुत परेशान है, इसलिए अब जीना नहीं चाहता और जहर खाकर जान दे रहा है। भाई ने समझाने का प्रयास किया तो उसने अलविदा कहकर फोन काट दिया। जब परिजन उसके कमरे पर पहुंचे तो वह बेसुध पड़ा था। उसे मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
