अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

Updated Thu, 04 Apr 2024 12:25 AM IST

Young man committed suicide by hanging himself in his in-laws house

मृतक अशोक कुमार
– फोटो : फाइल फोटो

विस्तार


गांव नगला बंजारा में अपनी ससुराल आए युवक ने 3 अप्रैल की सुबह गांव के बाहर पेड़ से फंदे पर लटककर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

चंडौस के गौमत निवासी अशोक कुमार पुत्र कालीचरन दो दिन पहले ही अपनी ससुराल नगला बंजारा पहुंचे थे। ससुराल वालों के अनुसार दो दिन से वह घर पर खुशी पूर्वक रह रहे थे। 3 अप्रैल की सुबह करीब आठ बजे शौच के लिए खेतों की ओर गए। कुछ समय बाद ग्रामीणों के जरिये खबर मिली कि एक पेड़ पर फंदे से अशोक का शव लटक रहा है।

ससुराल वालों के अनुसार चार साल पहले ही शादी हुई थी। पति ने अनबन के चलते कुछ माह से तीनों बच्चों के साथ बेटी मायके में रह रही थी। अशोक की मौत से पत्नी सहित परिवार के अन्य सदस्यों का रोकर बुरा हाल था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें