young man committed suicide by hanging himself in room of his house In Mainpuri

आत्महत्या।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में रविवार की रात युवक ने घर के कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। जानकारी होने के बाद घर में चीख पुकार मच गई। सोमवार की सुबह पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। शव को फंदे से उतारने के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। घटना के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

घटना कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नगला टाल न्यू सोतियाना की है। यहां के निवासी शिवाकर शुक्ला (35) पत्नी जानवी और तीन बच्चों के साथ रहते थे। रविवार की रात किसी कारण के चलते घर के कमरे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजन को जब जानकारी हुई तो चीख पुकार मच गई। आसपास के लोग एकत्र हो गए। सोमवार की सुबह घटना की जानकारी होने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। 

घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को फंदे से उतारने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। युवक ने खुदकुशी क्यों कि इसको लेकर परिजन कोई स्पष्ट वजह नहीं बता सके। हादसे में युवक की मौत के बाद पत्नी व अन्य परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। दोपहर बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजन के सुपुर्द कर दिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें