{“_id”:”66b51e54b3b681fcc90ee364″,”slug”:”young-man-crushed-by-uncontrolled-trolley-orai-news-c-224-1-ori1001-118256-2024-08-09″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun News: अनियंत्रित ट्राला ने युवक को रौंदा”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

फोटो – 16 सुमरन की फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

Trending Videos

फोटो – 17 ट्राला को हाईवे से हटाती क्रेन। संवाद

-दोस्तों के साथ लखनऊ से उज्जैन जा रहा था युवक

-ढाबे पर चाय पीने के लिए दोस्तों ने रोकी थी कार

संवाद न्यूज एजेंसी

आटा (जालौन)। नेशनल हाईवे स्थित थाना क्षेत्र के अपना होटल के सामने खड़े युवक को ट्राला ने रौंद दिया। इसके बाद डिवाइडर पार कर ट्राला खंदक में घुस गया। हादसे से होटल पर मौजूद लोगों में खलबली मच गई। मृतक अपने दोस्तों के साथ लखनऊ से उज्जैन जा रहा था। घटना के बाद चालक व हेल्पर मौके से भाग गए।

लखनऊ जिले के काकोरी थाना क्षेत्र के मेहंदी नगर निवासी सुमरन (30) अपने मोहल्ले के दोस्तों दिलीप, युगेश, सुधीर व विनोद के साथ कार से उज्जैन महाकाल के दर्शन के लिए जा रहे थे। गुरुवार सुबह वह आटा थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे स्थित एक होटल के पास चाय पीने के लिए रुके। इसी दौरान सुमरन हाईवे किनारे खड़ा था। तभी कानपुर की ओर से आ रहा ट्राला हाईवे पर इधर-उधर भागने लगा। जिसे देख सुमरन घबरा गया, जब तक वह कुछ समझ पाता तब तक ट्राला उसे रौंदता हुआ डिवाइडर से टकराकर खंदक में घुस गया।

हादसे से खलबली मच गई। मौजूद दोस्तों ने पुलिस को सूचना दी। ट्राला को खंदक से निकलते समय झांसी-कानपुर मार्ग पर करीब 15 मिनट तक वाहनों की कतारें लग गईं। परिजनों ने बताया कि युवक गैस एजेंसी में काम करता था। उसी से उसका परिवार का भरण पोषण हो रहा था। उसके एक बेटा अखंड प्रताप उर्फ समर व बेटी कीर्ति है। उसकी मौत से पत्नी अजीता यादव का रो रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष अजय सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चालक की तलाश की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *